Zindagi ek Emotional Atyaachar hai
ये ज़िंदगी एक Emotional अत्याचार है
कड़ी धूप में जलती एक कहानी की तरह
तूफ़ानो में अटकी एक कश्ती की तरह
ये ज़िंदगी एक Emotional अत्याचार है
अपने ही सपनों से सताई हुई
अपने ही जज़बों से हराई हुई
ये ज़िंदगी एक Emotional अत्याचार है
ना जलती है…ना बुझती है
अपने ही आसुओं में भीगी है
ये ज़िंदगी एक Emotional अत्याचार है
तन्हाइयो से हारी हुई
जज़्बातों में दबाई हुई
ये ज़िंदगी एक Emotional अत्याचार है
Categories: Emotional Atyachar, Feelings, Kuchh Bhi, Shayari, Usual rants




बहुत खूब!!
Thanks! @KSRealityBites
Ya, trust me!! And, thanks for stopping by
@sujatha sathya